{"_id":"61a5130ead4f1662207bbecb","slug":"lifetime-achievement-award-to-ncl-cmd-prabhat-kumar-sinha-sonbhadra-news-vns6252106186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएल सीएमडी प्रभात कुमार सिन्हा को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीएल सीएमडी प्रभात कुमार सिन्हा को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
विज्ञापन
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार ग्रहण करते एनसीएल सीएमडी पीके सिन्हा
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीएल के 37वें स्थापना दिवस पर कोल इंडिया की दो अनुषंगी कंपनियों एनसीएल और एमसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार सिन्हा को एकेएस विश्वविद्यालय ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता व कारपोरेट प्रबंधन के लिए यह सम्मान दिया।
प्रभात कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एनसीएल 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हुई और वर्ष 2020-21 में 115 मिलियन टन से अधिक उत्पादन किया। उनका खनन के क्षेत्र में लगभग 38 वर्षों का अनुभव है। उनके निर्देशन में एनसीएल व एमसीएल ने उत्पादन, प्रेषण, उत्पादकता, सीएसआर, पर्यावरण प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा, शोध एवं अनुसंधान, कोयले की गुणवत्ता, कर्मचारी कल्याण जैसे अनेक महत्वपूर्ण मानकों में अभूतपूर्व ऊंचाई प्राप्त की है। हाल ही में उन्हें जियोमाइनटेक भुवनेश्वर की ओर से उत्कृष्ट कारपोरेट प्रबंधन एवं नवाचार के लिए सर्वश्रेष्ठ सीईओ पुरस्कार 2020-21 से सम्मानित किया जा चुका है।
गुणवत्तायुक्त कोयला देना एनसीएल का संकल्प: सीएमडी
एनसीएल में सोमवार को गुणवत्ता जागरुकता पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। पखवाड़े के दौरान एनसीएल मुख्यालय व परियोजनाओं में कोयला की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पीके सिन्हा ने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तायुक्त कोयला देना हमारी जिम्मेदारी है। हमें अपने कार्यस्थल पर कोयला ‘फेस’ से इसकी शुरुआत करनी होगी। कंपनी के प्रत्येक कर्मी को कोयला की गुणवत्ता के लिए जागरूक करना होगा। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. अनिंद्य सिन्हा, निदेशक आरएन दुबे, मुख्य सतर्कता अधिकारी एके श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रहे।