फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Library will open in 637 village secretariats of the district

जिले के 637 ग्राम सचिवालयों में खुलेगी लाइब्रेरी

Fri, 04 Sep 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Library will open in 637 village secretariats of the district
सोनभद्र। अब ग्रामीण अंचल के गरीब बच्चे भी लाइब्रेरी (पुस्तकालय) से किताबें लेकर ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। तमसो मॉ ज्योर्तिगमय योजना के तहत जिले के 637 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं है, वहां के परिषदीय स्कूलों में लाइब्रेरी बनेगी और उसमें ज्ञान वर्धक पुस्तकों के साथ सरकारी योजनाओं से संबंधित पुस्तकें रखी जाएगी। इससे ग्रामवासियों को जानकारी लेने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने 637 ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों की रिपोर्ट मुहैया कराने के निर्देश दिए है। रिपोर्ट में ग्राम विकास अधिकारियों को देना है कि किस ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बना है और किस ग्राम सभा में अभी पंचायत बनना है। जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बने हैं कहीं वो जर्जर तो नहीं है आदि के संबंध में ग्राम विकास अधिकारियों को रिपोर्ट देना है। रिपोर्ट केे आधार पर ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनाने के लिए आखिरी रिपोर्ट लगेगी। बताया जा रहा है कि तमसो मा ज्योर्तिगमय योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं है वहां के परिषदीय विद्यालय में लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है। लाइब्रेरी में सामान्य ज्ञान, छोटे बच्चों के लिए ज्ञान वर्धक किताबें, धार्मिक पुस्तकों के साथ सरकारी योजनाओं से संबंधित किताबें रखी जाएगी। लाइब्रेरी से संबंधित ग्राम पंचायत के बच्चे नि:शुल्क किताबें लेकर पढ़ाई कर सकेंगे। सीडीओ डॉ.अमित पाल सिंह का कहना है राबट्र्सगंज, घोरावल, करमा, चतरा, नगवां, चोपन, कोन, दुद्वी, बभनी और म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के 637 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय खोलने की दिशा में कार्यवाही तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव में ही मिलेगी पढ़ने की सुविधा
सोनभद्र। जिले में अभी तक किसी ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी की सुविधा नहीं है। जिला मुख्यालय पर लाइब्रेरी की सुविधा है, लेकिन सुदूर इलाके के लोगों को आसानी से पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाती। इसलिए भी यह येाजना ग्रामीण अंचल में निवास कर रहे गरीब बच्चों के लिए खास है। ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी स्थापित होने से बच्चों की किताबों तक आसानी से पहुंच हो जाएगी। इससे बच्चों का मानसिक विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed