फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Less emphasis on power generation over coal

कम कोयले से अधिक बिजली उत्पादन पर बल

Thu, 21 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Thu, 21 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Less emphasis on power generation over coal
कम कोयले से अधिक बिजली उत्पादन पर बल
राज्य विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से  बुधवार की रात परियोजना कालोनी स्थित प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने कहा कि प्रत्येक इंजीनियर के कंधे पर बिजली उत्पादन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी को संजीदगी का परिचय देते हुए अपनी कार्य कुशलता और कार्य गुणवत्ता को बनाए रखना होगा ताकि राज्य की सबसे बड़ी परियोजना के साथ सबसे बेहतर उत्पादन का गौरव बरकरार रहे।
विज्ञापन


कम कोयला खपत में अधिक विद्युत उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि अनपरा की बिजली प्रदेश में सबसे सस्ती है।उन्होंने कहा क यह देश में सबसे सस्ती हो, इस पर ध्यान देना होगा। विशिष्ट अतिथि जीएम इं. चंडी प्रसाद मिश्रा ने परियोजना में नई नियुक्ति पाने वाले डिप्लोमा इंजीनियरों को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि अपने कार्य के दौरान अच्छे से अच्छा परिणाम दें, इस पर ध्यान देते रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन


इं. राजेंद्र सिंह, योगेश गुप्ता, अजय कटियार, नंदलाल, आरसी श्रीवास्तव, दीपक कुमार, मंधीर कुमार, एके सेठ, एके राय ने भी इंजीनियरों में जोश भरा। केंद्रीय उपाध्यक्ष डीडी मौर्या, केंद्रीय अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, केंद्रीय महामंत्री अनूप वर्मा निजीकरण के खतरों से सचेत करते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।अध्यक्षता कर रहे अल्ताफ अली, संचालन कर रहे चंद्रप्रकाश चौरसिया, स्वेता गुप्ता, अमरकांत तिवारी, अभिषेक बरनवाल, सचिव कन्नौजिया, अंकित गुप्ता ने बेहतर कार्य की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन आइडल के प्रतिभागी रह चुके जेई अंकित सक्सेना आदि ने गीत-संगीत से समां बांधे रखी। इस मौके पर ओबरा शाखा अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, सचिव आशीष गुप्ता, अभय सिंह, अजय सिंह यादव, रवि गुप्ता, विजय गुप्ता, शैलेष विकेक सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed