Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Leopard dead body found in forest of sonbhadra department worried due to third incident in month

Sonbhadra: जंगल में मिला तेंदुए का शव, एक माह में ऐसी तीसरी घटना से सकते में वन विभाग

Mon, 20 Feb 2023 03:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Feb 2023 03:51 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के कैमूर वन प्रभाग एक बार फिर एक तेंदुए की मौत हो गई। उसका शव सोमवार सुबह चिरहौली के जंगल में पड़ा मिला। तेंदुए की मौत कैसे हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक माह के अंदर जिले में तेंदुए के मौत की तीसरी घटना से वन विभाग सकते हैं। 

विज्ञापन
Leopard dead body found in forest of sonbhadra department worried due to third incident in month
जंगल में मिला तंदुए का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के कैमूर वन प्रभाग एक बार फिर एक तेंदुए की मौत हो गई। उसका शव सोमवार सुबह चिरहौली के जंगल में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट हुआ और टीम जंगल पहुंची। टीम ने मौके से तेंदुआ का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। तेंदुए की मौत कैसे हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


एक माह के अंदर जिले में तेंदुए के मौत की तीसरी घटना से वन विभाग सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि साथी की मौत के बाद अन्य तेंदुआ भी आबादी क्षेत्र में आकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ दिन पहले भी म्योरपुर में एक तेंदुए को जाल में फंसाकर शिकारियों ने मार डाला था। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि 15 फरवरी मारकुंडी घाटी में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक तेंदुए की मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

गणना में नहीं मिले तो फिर कहां से आ रहे तेंदुए

वन विभाग की ओर से प्रत्येक तीन वर्ष पर वन्य जीवों की गणना कराई जाती है। गत वर्ष अप्रैल-मई में गणना के दौरान वन विभाग की टीम को कैैमूर के जंगलों में कहीं भी तेंदुए की मौजूदगी के निशान नहीं मिले थे। इसी आधार पर विभाग ने कैमूर के जंगलों में तेंदुआ न होने का दावा किया था।

इसके कुछ माह बाद ही तेंदुए की मौत ने सबको सकते में डाल दिया है। कुछ दिन पहले भी म्योरपुर में एक तेंदुए को जाल में फंसाकर शिकारियों ने मार डाला था। तब भी वन विभाग ने जिले में तेंदुआ न होने की बात कही थी। 

विज्ञापन

नदी में अवैध खनन से हो रही तेंदुए की मौत

कैमूर वन्य जीव अभ्यारण्य में तेंदुए की मौत के लिए पीयूसीएल के प्रदेश सचिव विकास शाक्य एडवोकेट ने अवैध खनन को कारण बताया है। कहा कि अवैध खनन और सेंचुरी के बेहद करीब बफर जोन में भारी ट्रकों की आवाजाही से लगातार वन्य जीव प्रभावित हो रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से सोनभद्र में सेंचुरी एरिया के एक किमी दायरे को बफर जोर घोषित कर कई दिशा-निर्देश व मानक जारी किया है।

विज्ञापन

सोन नदी में शिल्पी से गुरदह 20 किलोमीटर व पटवध से कन्हौरा 14 किलोमीटर  कैमूर वन्य जीव विहार में है। बीच के 11 किलोमीटर नदी क्षेत्र में कई बालू खनन पट्टे स्वीकृत कर दिए गए हैं। मानक को ध्यान में रखा जाता तो सोन नदी में पानी पीने और जलक्रीड़ा के लिए जाने वाले वन्य जीव नदी में ट्रकों की लंबी कतारों व ध्वनि प्रदूषण से आहत होकर के बेसुध आबादी की ओर नहीं भागते। उन्होंने मामले की जांच कराकर पूर्व घोषित मानकों का पालन कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed