Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lawyers in Sonbhadra demand a specific law following the murder of an advocate

Sonebhadra News: अधिवक्ता हत्या पर सोनभद्र में वकीलों ने एक्ट मांगा

Wed, 04 Nov 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lawyers in Sonbhadra demand a specific law following the murder of an advocate
रॉबर्ट्सगंज कचहरी में विरोध प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। संवाद - फोटो : सांकेतिक
सोनभद्र। कानपुर के कालपी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को सोनभद्र के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को सौंपा। उन्होंने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कोर्ट और तहसील परिसर में जुलूस निकाला। उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता और महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी के संचालन में यह प्रदर्शन हुआ। अधिवक्ताओं ने एक नवंबर को कानपुर में हुई गयादीन अहिरवार की हत्या की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ आए दिन हिंसक घटनाएं हो रही हैं। इससे वकील समाज में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से अधिवक्ता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन में हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग भी शामिल थी। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तुरंत लागू करने पर जोर दिया। गोविंद प्रसाद मिश्र, राकेश शरण मिश्र, ओमप्रकाश त्रिपाठी, विनोद शुक्ला सहित कई अन्य अधिवक्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed