{"_id":"5f4d32eb8ebc3ecebb77be89","slug":"lawsuit-against-five-including-doctor-nurse-on-court-order-sonbhadra-news-vns5445468144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर, नर्स समेत पांच के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर, नर्स समेत पांच के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने एक निजी हास्पिटल के डॉक्टर, नर्स और आरोपी युवक समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की कोर्ट के आदेश पर राबर्ट्सगंज नगर में संचालित एक अस्पताल के डॉक्टर समेत अन्य के खिलाफ कार्यवाही हुई। कोर्ट ने पीड़िता के पिता के प्रार्थना पत्र की सुनवाई करने के बाद केस दर्ज कर पुलिस को विवेचना करने का निर्देश दिया गया। पीड़िता के पिता ने एक युवक पर उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाकर घर से निकालने का आरोप लगाया था।
पुलिस के मुताबिक वादी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। उसका आरोप है कि एक युवक उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाया और गर्भ ठहर गया। विपक्षी ने साजिश के तहत उसकी बेटी का एक निजी अस्पताल ले गर्भपात करवा दिया। गर्भपात के बाद उसकी बेटी की हालत खराब होने पर युवक और उसकी मां बेटी को अपने घर ले जाकर दवा इलाज कराना शुरू कर दिया वह अपनी बेटी से मिलने गया तो भगा दिया गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गई, लेकिन उसने बेटी से शादी करने की बात कहते हुए मामले को रफा दफा करा दिया। लेकिन शादी नहीं किया और बेटी को बेचने की तैयारी करने लगा। मामला संज्ञान में आने पर बेटी विरोध की तो विपक्षी अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई करने के बाद उसे भगा दिया। इस संबंध में कोतवाल अंजनी कुमार राय का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर निजी अस्पताल के डॉक्टर, एक नर्स, आरोपी युवक समेत पांच के खिलाफ भ्रूण हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।