फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Land worth Rs 64 lakh attached to Rajan Singh

राजन सिंह की 64 लाख रुपये की भूमि हुई कुर्क

Thu, 13 Aug 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Land worth Rs 64 lakh attached to Rajan Singh
सोनभद्र। जिले में अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार तनुजा निगम की मौजूदगी में राबर्ट्सगंज कोतवाल अंजनी कुमार राय ने रौप गांव में गैंगेस्टर के आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ राजन सिंह के पिता के नाम से क्रय की गई करीब 64 लाख की भूमि को कुर्क करने की कार्रवाई हुई। इसके पूर्व आरोपी का बिचपई गांव में बने मकान और बिल्ली-मारकुंडी की जमीन कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन

कानपुर के बिकरू कांड के बाद पुलिस अपराधियों का सफाया करने में जुट गई है। इसी क्रम में जिले के अपराधियों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। डीएम एस. राजलिंगम ने गैंगेस्टर के आरोपी जितेंद्र उर्फ राजन सिंह पुत्र ऋषि देव सिंह स्थायी पता दिलशादपुर थाना बरेसर जिला गाजीपुर हाल पता बिचपई थाना राबर्ट्सगंज की एक करोड़ सात लाख 23 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क कर दिया है। सदर तहसील की नायब तहसीलदार के साथ कोतवाल ने अभियुक्त जितेंद्र के पिता ऋषि देव सिंह के नाम से रौप में खरीदी गई 64 लाख 58 हजार रुपये की भूमि, भाई गोविंद के नाम से बिल्ली-मारकुंडी में खरीदी गई 27 लाख की जमीन कुर्क करने की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही बिचपई में मां मांती के नाम से 15.57 लाख रुपये के बने मकान को सील कर चुके है। बृहस्पतिवार को रौप में आरोपी जितेंद्र के पिता की जमीन को कुर्क की कार्रवाई करने से पूर्व पुलिस ने मुनादी कराई। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि अपराधियों और उन्हें पनाह देने वालों के विरुद्घ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed