फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lalbabu was murdered in illicit relation

आशनाई के चक्कर में हुई थी लालबाबू की हत्या

Thu, 13 May 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Lalbabu was murdered in illicit relation
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र में रिहंद बांध के सीआईएसएफ गेट के समीप बीते माह 21 अप्रैल को मिले अज्ञात शव के मामले का खुलासा बृहस्पतिवार को पुलिस ने कर दिया है। मृतक लालबाबू की हत्या आशनाई के चक्कर में हुई थी।
विज्ञापन

पिपरी थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि 21 अप्रैल को मिले शव की शिनाख्त लालबाबू गुप्ता निवासी खड़सरा बलिया के रूप में हुई थी। मृतक के पिता छोटू प्रसाद पुत्र नागेश्वर निवासी बलिया की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 302 के तहत 11 मई को हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस मामले की तफ्तीश करते हुए सिंगरौली निवासी प्रभाकर द्विवेदी तक पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि लालबाबू दो वर्ष पहले जयंत में रहता था, जहां हत्या के आरोपी प्रभाकर द्विवेदी की पत्नी से उसके अवैध संबंध बन गए थे। लालबाबू के वहां से जाने के बाद भी वह उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करता था जिसके कारण गुस्से में आकर प्रभाकर ने लाल बाबू की हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed