Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Kushagra Singh and Anishka Yadav secured first place in the boys' and girls' categories of the swimming competition, respectively
{"_id":"6a441110818974dbcd027c9a","slug":"kushagra-singh-and-anishka-yadav-secured-first-place-in-the-boys-and-girls-categories-of-the-swimming-competition-respectively-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-148969-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तैराकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कुशाग्र सिंह, बालिका वर्ग में अनिष्का यादव प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तैराकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कुशाग्र सिंह, बालिका वर्ग में अनिष्का यादव प्रथम
राबट्सगंज अरिहंत होटल में तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : जायंट्स महिला शक्ति के कार्यक्रम में सम्मानित की गई पूर्व अध्यक्ष। संवाद
Link Copied
सोनभद्र। चिल्ड्रेन फिटनेस क्लब की ओर से मंगलवार को उत्तर मोहाल स्थित होटल अरिहंत में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-7, अंडर-10 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-16 बालक वर्ग में कुशाग्र सिंह प्रथम, अभियांश सोनी द्वितीय और श्याम कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनिष्का यादव प्रथम और समृद्धि सिंह द्वितीय रहीं। अंडर-10 बालक वर्ग में आयुष्मान प्रथम, आयुष्मान प्रजापति द्वितीय और प्रांजल यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में नौमी सिंह, अद्रिता जायसवाल और आकाश्या यादव ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-7 बालक वर्ग में व्योम सिंह, वैभव और इवान जायसवाल ने स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में ईशान्वी प्रजापति विजेता रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को खेलों से जुड़कर स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व सीएमडी विजय कुमार जैन के सहयोग से प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। उन्होंने स्विमिंग पूल समेत अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराकर आयोजन को बेहतर बनाने में सहयोग किया। हेड कोच जय प्रकाश शुक्ला ने बताया कि क्लब का उद्देश्य बच्चों में तैराकी के प्रति रुचि बढ़ाना और खेल भावना को विकसित करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार जताया। पूर्व चेयरमैन विजय कुमार जैन ने खिलाड़ियों उत्साह वर्धन करते कहा कि बच्चे देश के भविष्य है, इन्हें हर क्षेत्र में निखारने की जरूरत है। इस मौके पर डॉ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. रेखा प्रजापति, ऋतिक जैन, विकास मिश्रा, सुरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।