फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kumari Nandini gets one day headmaster's charge

कुमारी नंदिनी को एक दिन का प्रधानाध्यापिका का चार्ज मिला

Thu, 29 Oct 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kumari Nandini gets one day headmaster's charge
नगवां ब्लॉक के चकया विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत कुमारी नंदिनी बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापिका? - फोटो : SONBHADRA
वैनी। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय चकयां की कक्षा आठ की छात्रा कुमारी नंदिनी को एक दिन का प्रधानाध्यापिका का चार्ज प्रधानाध्यापक चिंतामणि सिंह ने सौंपा। कुर्सी पर बैठते ही नंदिनी ने विद्यालय में कायाकल्प के तहत चल रहे विविध विकास कार्यों की समीक्षा की। विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा वर्तमान सत्र हेतु निर्धारित विद्यालय विकास योजना पर अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने वर्तमान सत्र के लिए नि:शुल्क ड्रेस वितरण, पाठ्य पुस्तक वितरण, लाभार्थी खाते में एमडीएम कंवर्जन कास्ट भेजने जैसे विविध कार्यों की प्रगति संबंधी जानकारी ली। कुमारी नंदनी को अवगत कराया गया कि शासन द्वारा जल्द ही नि:शुल्क स्वेटर की आपूर्ति एवं वितरण किया जाना है। विद्यालय द्वारा न्यूनतम निर्धारित मानकों के अनुसार संसाधनों की व्यवस्था कर ली गई है। बताते चलें कंपोजिट विद्यालय चकया, नगवां के सुदूर दुर्गम क्षेत्र में स्थित है, जहां नेटवर्क की कमी रहती है। फिर भी नंदनी जैसी बालिकाएं ऑनलाइन क्लास जैसे युक्तियों से विद्यालय के सभी कार्यों में सदैव सक्रिय रहती हैं। प्रधानाध्यापक चिंतामणि सिंह ने बताया कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर बालिका शिक्षा तथा उनके उन्नयन पर सदैव विविध कार्य किये जाते हैं। निश्चित रूप से ‘मिशन शक्ति’ के तहत विद्यालय द्वारा किया गया यह प्रयोग बालिकाओं के सशक्तिकरण की दृष्टि से सराहनीय रहा। यहां विद्यालय की परिवार के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। शिक्षक अरुण त्रिपाठी ने लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का पालन करने, तथा मास्क प्रयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed