फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kriti Raj in Calligraphy and Aniket became first in Essay

सुलेख में कृति राज और निबंध में अनिकेत प्रथम

Wed, 14 Sep 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kriti Raj in Calligraphy and Aniket became first in Essay
अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में हिंदी दिवस पर सुलेख, कहानी लेखन और निबंध प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने इसमें प्रतिभाग करते हुए हिंदी में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सब-जूनियर कक्षाओं के लिए सुलेख और जूनियर कक्षाओं के लिए ‘कर्तव्यनिष्ठा’ मूल विषय पर मौलिक कहानी लेखन और सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता हुई। विषय ‘वर्तमान भारत में हिंदी की दशा और दिशा’ निर्धारित था। सुलेख प्रतियोगिता में कृति राज सिंह, कहानी लेखन में पलक वर्मा व आदित्य कुमार सिंह और निबंध प्रतियोगिता में अनिकेत साह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य फादर रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किया। कार्यक्रम प्रशांत मणि त्रिपाठी, अर्चना राय, श्वेता त्रिपाठी, मीना सिंह और मनीषा जेराल्ड की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed