{"_id":"6679f2b0355d19327f0b48d5","slug":"kotdars-mobilized-will-not-do-e-kyc-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-114646-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कोटेदार लामबंद, नहीं करेंगे ई-केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कोटेदार लामबंद, नहीं करेंगे ई-केवाईसी
विज्ञापन
कार्डधारकों की ई-केवाईसी को लेकर कोटेदार संघ लामबंद हो गया है। सोमवार को नगर स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर में ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन ने बैठक कर इस पर आंदोलन की रूपरेखा बनाई।
कोटेदारों ने साफ किया कि वह ई-केवाईसी तभी करेंगे, जबकि इसके लिए शासन अलग से ऑपरेटर की व्यवस्था कराएगा। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि ई-केवाइसी राशन विक्रेताओं के यहां से संभव नहीं है। इसके लिए योग्य कम्प्यूटर ऑपरेटर की आवश्यकता होती है।
इसका भुगतान कोटेदार को देना संभव नहीं है। इसलिए ऑपरेटर का भुगतान शासन की ओर से किया जाए। इसके अलावा कई माह से सर्वर की समस्या निरंतर बनी हुई है। मशीनों में जो सिम लगे हैं, वह काम नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विगत दो महीने से जिले में राशन दुकानदारों के यहां जो खाद्यान्न आ रहा है, वह गुणवत्ता पूर्ण नहीं है। राशन विक्रेताओं का लाभांश समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। एसोसिएशन ने प्रदेश संगठन की ओर से खाद्य आयुक्त लखनऊ एवं हाईकोर्ट इलाहाबाद में दायर रिट पर सुनवाई की भी मांग की।
तब तक ई-केवाईसी के कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक में मंजू देवी, अशोक कुमार, रमाशंकर, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, गोपीनाथ, राम दास, काशीनाथ, बिंदू पटेल, राजेंद्र आदि कोटेदार मौजूद रहे।