{"_id":"0d7ca2291601161d588f033820dd15a7","slug":"knhr-lawyers-in-support-of-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनहर के समर्थन में वकीलों ने किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनहर के समर्थन में वकीलों ने किया जाम
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता सड़क पर आ गए। विस्थापितों के विरोध में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को स्थानीय बाजार में जुलूस निकाला और तहसील तिराहे पर करीब पौन घंटे चक्काजाम किया।
इससे रीवां-रांची मार्ग पर यातायात ठप रहा। इस बीच कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे वकीलों ने जाम खुद समाप्त कर दिया। शुक्रवार को दुद्धी संयुक्त बार संघ के अध्यक्ष रामपाल जौहरी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से करीब साढे़ 12 बजे जुलूस निकाला और कतिपय स्वयं सेवी संस्थाओं के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं ने इस दौरान कुछ एनजीओ के सदस्यों पर विस्थापितों को गुमराह करने का आरोप लगाया। एनजीओ के विरोध में नारेबाजी कर रहे अधिवक्ताओें ने गुमराह करने वालों की गिरफ्तारी की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
उधर जुलूस की शक्ल में तहसील तिराहे पर पहुंचे वकीलों रीवां-रांची मार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद वे कनहर निर्माण के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कचहरी परिसर में पहुंचकर सभा की।
इस मौके पर राजेंद्र श्रीवास्तव, आईजेड खां, दिनेश अग्रहरि, मनोज मिश्रा, दिलीप पांडेय, राजू मिश्रा, आशीष गुप्ता, रामअजोर भारती, कैलाश गुप्ता, जितेंद्र, संतोष, सुरेंद्र आदि रहे।