फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Keep an eye on the transportation of coal from road

सड़क मार्ग से कोयला ढुलाई पर रखें नजर

Fri, 01 Apr 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 01 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the transportation of coal from road
अनपरा परियोजना के विदेशी अतिथिगृह में एनजीटी से जुड़ी बैठक लेते एसडीएम डा. विश्राम सिंह यादव।
 तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित विदेशी अतिथि गृह के कांफ्रेंस हाल में शुक्रवार को एसडीएम दुद्धी डॉ. विश्राम यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रशासनिक अमले और परियोजना प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के निर्देशों पर अमल को लेकर चर्चा करने के साथ ही सड़क मार्ग से कोयला ढुलाई तिरपाल ढंककर ही करने, गति नियंत्रित रखने की हिदायत दी गई। इसका अनुपालन हो रहा है कि नहीं, इसका सीसी कैमरे तथा एलईडी से निगरानी बनाए रखने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया। 
विज्ञापन



एसडीएम ने कहा कि एनजीटी को भी जो दिशा-निर्देशन है, उसे संबंधित शत-प्रतिशत लागू करें। इसमें किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सड़क की पटरियों के पक्कीकरण, रिहंद जलाशय में औद्योगिक अवशिष्टों का उत्सर्जन न होने देने, सड़क मार्ग से कोयला ढुलाई के चलते होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम को लेकर जरूरी उपाय अमल पर लाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। एनटीपीसी सिंगरौली, एनसीएल दुद्धीचुआ, एनटीपीसी रिहंद, एनसीएल खड़िया तथा कृष्ण शिला के प्रतिनिधियों का दावा था कि मौजूदा समय में उनके यहां से किसी भी प्रकार का प्रदूषित जल रिहंद जलाशय में नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


डिबुलगंज से शक्तिनगर के मध्य पटरीविहिन सड़क को लेकर चिंता जताई गई। एसडीएम ने लैंको, हिंडाल्को प्रतिनिधियों को चेतावनी दी कि  सड़क मार्ग से कोयला ढोना है तो जल्द पटरी दुरुस्त कराएं। सीजीएम अनपरा इं. त्रिभुवन तिवारी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कालिका सिंह, सीओ पिपरी शीतांशु यादव, डा. गणेश प्रसाद डिप्टी सीएमओ, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी प्रदीप कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed