फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Karam Dare Karma Khelbe Sangi Karam Dare Re...

करम डारे करमा खेलबे संगी करम डारे रे...

Sun, 19 Sep 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Karam Dare Karma Khelbe Sangi Karam Dare Re...
कोन। विकास खंड कोन के बागेसोती में शनिवार को आयोजित कर्मा महोत्सव में आदिवासियों की पारंपरिक नृत्य, संगीत देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। आदिवासी कलाकारों ने करमा गीत ‘करम डारे करमा खेलबे संगी करम डारे रे... ’पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

वनवासी सेवा समर्मण के संयोजन में हुए कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद द्विवेदी ने शुभारंभ किया। उन्होंने आदिवासियों की तरफ से प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की प्रशंसा की। कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासियों को सम्मान दिया। यह क्षेत्र पहले से बिजली, पानी, सड़क को लेकर काफी पीछे था। जहां आदिवासियों को काफी परेशानी झेलना पड़ता था। प्रदेश में योगी के नेतृत्व में सरकार बनते ही बिजली, पानी, सड़क की समस्या में काफी सुधार हुआ है। प्रभारी मंत्री ने क्षेत्र मे 1740.05 लाख की लागत से बने 11 संपर्क मार्गो का लोकार्पण किया। जनजाति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश राम भगत ने कहा की कर्मा नृत्य हमारे संस्कृति परंपरा से जुड़ी है। शिव पार्वती भी हमारे पूर्वज हैं सैकड़ों की संख्या मे आदिवासियों द्वारा कर्मा नृत्य का प्रस्तुति किया गया जो बहुत ही मनमोहक रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र की जर्जर सड़कों को देखकर मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़कों को बनवा दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद पकौड़ी लाल कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी, सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजीव गौड, प्रदेश सह मंत्री आनंद, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, बीडीओ कोन सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed