फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   kaaryakartaon ne diya dharana

14 सूत्री मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Mon, 20 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
kaaryakartaon ne diya dharana
सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में अपने-अपने घरों में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान डीजल और पेट्रोल का मूल्य बढ़ाने की निंदा की। सरकार पर हर मोर्चे पर फेल होने और महंगाई को बढ़ाने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम संबोधित 14 सूत्री मांग पत्र डीएम को मेल किया।
विज्ञापन

इस दौरान जन अधिकारी पार्टी के विंध्याचल मंडल के अध्यक्ष डॉ. भागीरथी मौर्या एवं जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्या ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पिछले एक से सात जून तक लगातार धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद प्रत्येक सोमवार को धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन प्रेषित किया जा रहा है। इसके बावजूद शासन प्रशासन मांगों की अनदेखी कर रहा है। पार्टी डीजल - पेट्रोल की बढ़ी कीमतें वापस किए जाने, दलितों,पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की हो रही हत्याएं एवं उत्पीड़न पर रोक लगाने, पूरे देश में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू करने, जांच के नाम पर बीज व्यवसाइयों का उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग कर रहा है। इसके साथ ही किसानों, ब्यापारियों का कर्ज माफ करने, किसानों के बिजली का बिल माफ़ करने की भी मांग उठाई जा रही है। प्रदर्शन में राम नरायन प्रजापति, सभापति सिंह, शीतला प्रसाद, रानी सिंह, रवि रंजन शाक्य, अनिरुद्ध सिंह, विजय सिंह, विनोद कुमार, श्रीपति विश्वकर्मा, चंद्रशेखर, ताज अंजुम, अवनीश सिंह, बृजेश, नागेंद्र, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed