फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jyoti, Soumya, Neetu became Principals for a day and Aditi became SDM.

Sonebhadra News: ज्योति, सौम्या, नीतू बनीं एक दिन प्रधानाचार्य तो अदिति एसडीएम

Mon, 29 Sep 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Jyoti, Soumya, Neetu became Principals for a day and Aditi became SDM.
शाहगंज जंग बहादुर ​सिंह इंटर कालेज में एक दिन प्रधानाचार्या बनी- ज्योति मौर्या।स्रोत संस्थान
शाहगंज/केकराही/घोरावल। मिशन शक्ति के तहत अलग-अलग क्षेत्र में छात्राओं को जिम्मेदारी देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को तीन छात्राओं को प्रधानाचार्य और एक छात्रा को एक दिन के लिए एसडीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

शाहगंज स्थित जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा ज्योति मौर्य और सारिका पटेल ने सोमवार के दिन कॉलेज में प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी निभाई। प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रसाद ने दोनों छात्राओं को मिठाई खिलाकर कुर्सी पर बैठाया। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डोहरी में 12वीं की छात्रा नीतू को प्रधानाचार्य बनाया गया। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. आरती सिंह, विभा सिंह, डॉ. गीता यादव, चंद्रमोहिनी गौतम, गीता वर्मा, कीर्ति वर्मा, आंचल जायसवाल, उर्वशी जायसवाल, रंजना यादव आदि मौजूद रहीं। करमा ब्लॉक के हंस वाहिनी इंटर कॉलेज में एक दिन के लिए प्रधानाचार्य पद का प्रभार 12वीं की छात्रा सौम्या सिंह को सौंपा गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र, उप प्रधानाचार्य अरुण पति त्रिपाठी, प्रवक्ता चंद्रकांत मिश्र, डाॅ.मनोज कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे। उधर, घोरावल में राजकीय इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा अदिति मौर्य एसडीएम बनीं। अदिति ने जनता की शिकायत सुनी और उसका निस्तारण भी किया। एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने अदिति को तहसील का कामकाज समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed