फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Judicial officers, advocates made aware

न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं को किया जागरूक

Mon, 16 Mar 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Judicial officers, advocates made aware
राबर्ट्सगंज एडीआर सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोवल कोरोना वायरस के बारे में प्रोजेक्टर क? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव द्वितीय के निर्देशानुसार सोमवार को जिला कचहरी परिसर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सीएमओ द्वारा नामित डाक्टरों की टीम ने बताया कि पिछले 14 दिनों में विदेश यात्रा से लौटे हों या किसी विदेश यात्रा से लौटे व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। आपको बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से उपचार लें। हाथों को साबुन, साफ पानी से बार-बार धोते रहें। खांसते-छींकते समय नाक-मुंह को टीशू या रूमाल से ढंके रखें। जिला जज प्रबमोद कुमार श्रीवास्तव, एडीजे प्रथम संतोष कुमार गौतम, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अशोक कुमार, विशेष न्यायाध्ीश एससी-एसटी नेत्रपाल सिंह, एडीजी एफटीसी ओल्ड पंकज श्रीवास्तव, एफटीसी न्यू सुनील कुमार सिंह, सीजेएम रवि प्रकाश साहू, सिविल जज जूनियर डिवीजन सुनील शेखर, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अरूण कुमार पांडेय, अक्षिता सिंह, निवेदिता सिंह, विजयशंकर गौतम, शुभ्रा प्रकाश, रंजीत कुमार जायसवाल, विपिन कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed