फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Joint team raids liquor shops

संयुक्त टीम ने की शराब दुकानों पर छापेमारी

Sat, 22 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Joint team raids liquor shops
सोनभद्र/म्योरपुर। प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब की दुकानों में छापे की कार्रवाई कर जांच की गई। जांच के दौरान दुकानों में स्टाक, लाइसेंस व रजिस्टर आदि देखे गए। दुकानदारों को शराब की दुकानें निर्धारित समय पर बंद करने की चेतावनी भी दी। उधर, राबर्ट्सगंज कोतवाली में स्थित एक शराब व्यवसायी के गोदाम में छापे की कार्रवाई कर जांच की गई।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सीओ सदर ने आबकारी इंस्पेक्टर के साथ शराब व्यवसाई के गोदाम पर की छापे की कार्रवाई कर जांच की। सीओ राज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली थी कि मिलावटी शराब की बिक्री की जा रही है। इसी के मद्देनजर छापे की कार्रवाई कर जांच की गई। जांच के दौरान कागज व सामान सही मिले। उधर म्योरपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र में शनिवार को आबकारी व प्रभारी निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों के स्टाक, लाइसेंस व रजिस्टर चेक किया गया। संयुक्त टीम ने जांच के दौरान दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि दुकान समय से खुलना और बंद होना चाहिये। दुकानदारों को अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के बाद भी दुकानें खुली मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में आबकारी निरीक्षक के साथ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed