फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Job fair tomorrow, 19 companies will participate

Sonebhadra News: रोजगार मेला कल, 19 कंपनियां होंगी शामिल

Thu, 20 Mar 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Job fair tomorrow, 19 companies will participate
जिले के युवाओं को रोजगार देने के लिए 21 मार्च को सुबह 10 बजे से रघुवीर राम निजी आईटीआई कॉलेज पसहीं खुर्द में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से आयोजित इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 19 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम (सोनभद्र डिपो) में संविदा पर चालक की भर्ती, विजन इंडिया लिमिटेड (हिंडाल्को इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकुट), हॉयर एप्लाएंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा जीएस इंटरप्राइजेज वाराणसी आदि कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही वज्र इंडस्ट्रीज राबर्ट्सगंज, सोलेरा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मधुपुर सोनभद्र, टाटा मोटर्स सानंद गुजरात एवं नेशनल सिक्योरिटी सर्विसेज राॅबर्ट्सगंज आदि कंपनियां की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्तियंां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों की तरफ से रोजगार मेला में लिया जाएगा। यह रोजगार मेला पूर्णत: निशुल्क है। इसके लिए कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed