फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jmajm rain, heat relief

झमाझम बारिश, गर्मी से राहत

Sun, 03 Jul 2016 12:03 AM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sun, 03 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jmajm rain, heat relief
बारिश से मधुपुर में एक विद्यालय के समीप लगा पानी। - फोटो : sonbhadra
जिले में कई दिनों की कड़ी और चिलचिलाती धूप के बाद एक बार फिर बादल उमड़-घुमड़ कर बरसे। इससे लोगों को उमस से काफी हद तक राहत महसूस हुई है। उमस भरी गर्मी और उसमें बिजली कटौती से लोग बिलबिला गए थे। अब बारिश के बाद लोगों को उमस से काफी हद तक निजात मिली है। हालांकि किसानों का कहना है कि खेती के लिए यह बारिश अभी कम है। कम बारिश से कृषि पिछड़ रही है।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप, उमस भरी गर्मी और पसीने से बेहाल लोगों को शनिवार को काफी राहत मिली। रात-दिन उमस से बेचैन लोग बिजली की कटौती से और भी परेशान होते थे।

लेकिन शनिवार की सुबह से ही मौसम काफी खुशनुमा रहा। लोगों को अंदाजा था कि बारिश भी हो सकती है। हुआ भी ऐसा। जिला मुख्यालय समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। झमाझम बारिश का बच्चों ने जमकर लुत्फ लिया। तमाम बच्चे बारिश के पानी में भीगते नजर आए। बच्चों की नहाने के दौरान खुशी देखने लायक थी। दोपहर में हुई बारिश के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। कड़ी धूप से भी लोगों को निजात मिली। इससे लोग खुश नजर आए। हालांकि इस बारिश से धान की आगामी खेती को लेकर किसानों में खास उत्सुकता नहीं रही।
विज्ञापन


तमाम किसान कम बारिश को लेकर चिंतित रहे। किसान शिवप्रकाश सिंह, रामसकल चौबे, मिठाई लाल, कृष्णा दूबे का कहना था कि कम बारिश होने के नाते अभी धान की नर्सरी भी नहीं डाली जा सकती है। जब तक खेत काफी हद तक      नम नहीं हो जाते, नर्सरी डालना घाटे का सौदा होगा। अभी जितनी बारिश हुई है उतनी ही बारिश और हो तब जाकर धान की नर्सरी डाली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed