फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jewelery and cash stolen from the Maa Ashtabhuji temple in Sonbebhdra

सोनभद्र: मां अष्ठभुजी मंदिर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, पूर्व में भी मंदिर में हो चुकी है चोरी, नहीं पकड़े गए चोर

Sun, 10 May 2020 08:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 10 May 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from the Maa Ashtabhuji temple in Sonbebhdra
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के अनपरा क्षेत्र के डिबुलगंज स्थित मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में शनिवार की रात्रि चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर प्रतिमा पर लगे सोने व चांदी के छतरी सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर के पुजारी शिवसेवक तिवारी ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह पूजा करने के लिये गए तो देखा कि मंदिर का दरवाजा टूटा पड़ा है। जब वह अंदर गए तो देखा कि मा की प्रतिमा पर लगे चांदी का क्षत्र, चांदी का हार, सोने का नथिया, ढ़ोलक, टेप रिकार्डर और गुल्लक में रखा दो हजार रुपये नकद मंदिर से गायब है।

विज्ञापन


उन्होंने मंदिर समिति  के लोगों को इसकी जानकारी दी। समिति के लोगो ने यह देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना से समिति व ग्रामीणो में रोष है। पुजारी का कहना है कि  लिखित सूचना देने के बावजूद प्रशासन मौन है अगर प्रशासन पूर्व में दिये सूचना को गम्भीरता में लेती तो यह चोरी की वारदात दोबारा नही होती। पुजारी के अनुसार डेढ़ लाख रुपये के आसपास की चोरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed