फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   JDU protested against electricity Executive Engineer

बिजली एक्सईएन के विरोध में जदयू ने दिया धरना

Thu, 25 Nov 2021 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
JDU protested against electricity Executive Engineer
जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगर के हाइडिल कालोनी स्थित बिजली कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद शासन में पत्र प्रेषित कर जांच कराने की मांग की। बिजली बिल जमा कराने में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि बिजली विभाग का कार्यालय भ्रष्टाचार का केंद्र बना हुआ है। आरोप है कि छापे की कार्रवाई के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। घर बैठे विजिलेंस टीम की तरफ से फर्जी निरीक्षण आख्या तैयार कराकर धारा 135 का अपराधी बनाकर विभागीय कार्रवाई कर दी जा रही है। ओटीएस के नाम पर उपभोक्ताओं से अधिक रुपये लेकर कम बिजली बिल जमा कराने का भी आरोप विभाग पर लगाया। उन्होंने मामले की जांच कराते हुए एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं एक्सईएन एसके सिंह ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए उसे निराधार बताया। कहा कि रतवल उपकेंद्र का विद्युतीकरण लगभग पूरा हो गया है। किसी उपभोक्ता पर फर्जी केस नहीं होता। पुख्ता एविडेंस व वीडियोग्राफी कराने के बाद कार्रवाई की जाती है। धरना प्रदर्शन में सैयद अफरोज अहमद, इंद्रकुमार सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, आयुषकांत मिश्रा, नीरज सिंह, अजय पटेल, अनिल कुशवाहा, विमलेश पटेल, विकास पटेल, अनूप सिंह पटेल, संतोष, राजमोहन मिश्रा, रामजियावन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed