फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   JCB seas doing illegal mining

Sonebhadra News: अवैध खनन कर रही जेसीबी सीज

Mon, 16 Jan 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
JCB seas doing illegal mining
गुरमा वन रेंज क्षेत्र के मारकुंडी के पनकिनिया टोले के समीप घाघर नदी में सोमवार को वन विभाग की टीम ने पत्थर का अवैध खनन करने के आरोप में एक जेसीबी को सीज कर दिया। वन कर्मी को देेख जेसीबी चालक समेत अन्य खननकर्ता फरार हो गए। वन विभाग ने भारतीय वन्य अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

वन विभाग के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे वन्य जीव प्रतिपालक चुर्क डिविजन अरविंद कुमार को सूचना मिली कि मारकुंडी के पनकिनिया टोले के समीप घाघर नदी में एक जेसीबी से पत्थर, बोल्डर का अवैध खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही गुरमा रेंज के अधिकारियों और कर्मियों को लेकर अरविंद कुमार मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को देखते ही अवैध रूप से पत्थर/बोल्डर की तोड़ाई कराने वाले फरार हो गए। जेसीबी को छोड़ कर चालक भी फरार हो गया। वनकर्मी जेसीबी कब्जे में लेकर गुरमा रेंज कार्यालय ले आए। भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। टीम में वन दरोगा एसके दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed