फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jayant in carrom, Bina winner in bridge event

कैरम में जयंत, ब्रिज स्पर्धा में बीना विजेता

Mon, 08 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jayant in carrom, Bina winner in bridge event
एनसीएल ब्लॉक बी कोयला क्षेत्र में आयोजित तीन दिनी अंतरक्षेत्रीय कैरम व ब्रिज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जयंत व बीना की टीम ने ट्राफी अपने नाम की। कैरम में जयंत व ब्रिज स्पर्धा में बीना टीम को कामयाबी मिली।
विज्ञापन

एनसीएल ब्लॉक बी क्षेत्र में एनसीएल अंतरक्षेत्रीय कैरम व ब्रिज प्रतियोगिता रविवार को हुई। समापन समारोह में एनसीएल के निदेशक डॉ. अनिंद्य सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता टीमों व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के दौरान कैरम की टीम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जयंत क्षेत्र विजेता और ककरी क्षेत्र उपविजेता रही। कैरम की एकल स्पर्धा में जयंत से पंकज साहू प्रथम व दुद्धीचुआ से सूरज थापा द्वितीय रहे। युगल प्रतियोगिता में ककरी से राजकुमार व अनिल की जोड़ी प्रथम व जयंत से रामू राम व पंकज साहू की टीम दूसरे स्थान पर रही। ब्रिज प्रतियोगिता में डुप्लीकेट स्पर्धा (टीम चैंपियनशिप) में बीना क्षेत्र ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। इस स्पर्धा में ककरी क्षेत्र उप विजेता तथा झिंगुरदा क्षेत्र को तीसरा स्थान मिला। ब्रिज पेयर्स स्पर्धा में ककरी से आरएस वर्मा व सूबेदार सिंह की टीम ने बाजी मारी। इसी तरह कृष्णशिला से सतीश दीक्षित व एसके पुरुस्ती दूसरे व अमलोरी से आर महतो व एमके चौहान की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed