फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jaurahi's team tops in Karma competition

करमा प्रतियोगिता में जौराही की टीम अव्वल

Wed, 26 Oct 2022 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Jaurahi's team tops in Karma competition
बभनी के सेमरिया गांव में विशाल कर्मा प्रतियोगिता में कर्मा प्रतरोयिगिता में प्रतिभाग करते आदिव? - फोटो : SONBHADRA
बभनी के बचरा सेमरिया गांव में एक दिवसीय करमा प्रतियोगिता में यूपी, छत्तीसगढ़ की 17 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने प्रतियोगिता में शिरकत करते हुए प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कलाकारों के साथ राज्य मंत्री भी मानर की थाप पर खूब थिरके। जौराही की टीम प्रथम स्थान पर रही। बरवाटोला-क को दूसरा और रंपाकुरर को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

आयोजक मंडल अमरजीत ने मंत्री को अंगवस्त्र और आदिवासी खुम्हर देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित 17 टीमों डूमरहर, रम्पाकुरर, बिछियारी, बरवाटोला क, सतबहनी, चैनपुर, घघरी, घघरा, गिरवानी छत्तीसगढ़, जौराही, बरवाटोला ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों को सात-सात मिनट का समय दिया गया। मंत्री ने स्वयं मानर की थाप लगाकर करमा नृत्य कर सभी का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि गांव में देश की आत्मा बसती है। आज गांव में लोककला संस्कृति जिंदा है, जो राजधानी में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि करमा महोत्सव आदिवासी समाज का एक बहुत बड़ा पर्व है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम के प्रांत सह संगठन मंत्री आनंदजी, ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड, गणेश जायसवाल, देवनारायण सिंह खरवार, अनिल कुशवाहा, डॉ. रामप्रसाद आदि रहे।

बभनी क्षेत्र में मानर की थाप लगाकर कर्मा नृत्य करते राज्य मंत्री संजीव गोंड व ब्लाक प्रमुख मानसि?

बभनी क्षेत्र में मानर की थाप लगाकर कर्मा नृत्य करते राज्य मंत्री संजीव गोंड व ब्लाक प्रमुख मानसि?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed