फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jangbahadur of Jaunpur defeated Badal of Rajgarh

Sonebhadra News: जौनपुर के जंगबहादुर ने राजगढ़ के बादल को किया चित

Sun, 08 Oct 2023 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Jangbahadur of Jaunpur defeated Badal of Rajgarh
क्षेत्र के उमरी कला गांव में शनिवार को जीवित्पुत्रिका पर्व के उपलक्ष्य में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। देर शाम तक चली प्रतियोगिता में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में कुल 19 जोड़ी कुश्तियां हुईं। राजगढ़ के बादल और जौनपुर के जंगबहादुर के बीच हुई 1500 की इनामी कुश्ती काफी रोचक रही। इसमें जंगबहादुर ने जीत हासिल की। मिर्जापुर के जितेंद्र ने मधुपुर के अभय को पटखनी दी। राजगढ़ के बादल और मिर्जापुर के जितेंद्र के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। मधुपुर के विशाल ने नौडिहा के कोमल को चित किया। दंगल के आयोजन में रामप्यारे सिंह, दिग्विजय सिंह, गोपाल सिंह, रामप्यारे सिंह, तेज बदादुर सिंह, उमा सिंह, संजय सिंह, बीरु सिंह आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed