{"_id":"677ebd1260ab7d61720db4e1","slug":"jamshedpur-team-reached-semi-finals-after-defeating-prayagraj-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-122839-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: प्रयागराज को हराकर जमशेदपुर की टीम सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: प्रयागराज को हराकर जमशेदपुर की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में चल रहे विधायक खेल महाकुंभ में बुधवार को प्रयागराज और जमशेदपुर के बीच मैच हुआ। इसमें जमशेदपुर की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया। टाॅस हारकर जमशेदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विकास यादव ने 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 53 बाल पर 10 रन बनाए तो श्रेयांश चौबे ने 66 रन जोड़े। प्रयागराज के मोहम्मद अली, प्रखर और चंद्रकांत ने एक-एक विकेट झटके। प्रयागराज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 163 रन बनाकर ढेर हो गई।
विज्ञापन
राहुल यादव ने 63 और चंद्रभान ने 14 रन बनाए। जमशेदपुर की ओर से आकाश सिंह ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट, विकास यादव ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले विकास को ज्योतिषाचार्य देवेश मिश्रा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिलामंत्री संतोष शुक्ला, नवल वाजपेई, पंकज मिश्रा, अरविंद पांडेय, आशुतोष शुक्ला, गौरव शुक्ला आदि रहे।