फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jams and accidents blew effigy in protest

जाम और हादसों के विरोध में फूंका पुतला

Fri, 13 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 13 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Jams and accidents blew effigy in protest
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हो रहे हादसे के विरोध में शुक्रवार को राबर्ट्सगंज नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और सड़क निर्माण कार्य करा रही कंपनी का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से लोगों को जाम और दुर्घटना से निजात दिलाने की मांग की। इस अवसर पर जिलामंत्री रजनीश रघुवंशी और आईटीसेल के क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य
विज्ञापन


मंटू मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के नाम पर सोनभद्र जिले की जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। राबर्ट्सगंज में ओवरव्रिज के निर्माण कार्य होने और ओवरलोड वाहनों के खराब होने से आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सड़क के किनारे गड्ढे खोद कर छोड़ दिए गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, आनंद मिश्र ने कहा कि  सड़क  का निर्माण कार्य करा रही कंपनी के बड़ी मशीनों के कारण लगातार आवागमन बाधित हो रहा है।


सड़क पर कंपनी का निर्माण सामग्री पड़े होने से दुर्घटना और जाम लग रहा है। इससे निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासल की ओर से कोई पहल नहीं किया जा रहा है।

इस वजह से लोगों मेें आक्रोश व्याप्त है। ध्रुवकांत द्विवेदी और गौरव शुक्ला ने कहा कि निर्माण कंपनी के वाहनों और अतिक्रमण के कारण जाम लग रहा है। जाम से परीक्षार्थी परेशान हो जा रहे हैं।

पुतला दहन में राजू सोनी, अजय मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, विनोद सिंह, मनोज गिरी, राकेश सोनी, दीपक मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed