{"_id":"30e47dcf62773120e2e9e1773522baaf","slug":"jam-on-the-highway-all-night-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग पर जाम से पूरी रात जुझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग पर जाम से पूरी रात जुझे लोग
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य जहां जोरों पर हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोग जाम के झाम से भी जूझ रहे हैं। शुक्रवार की रात राबर्ट्सगंज के एक निजी अस्पताल के पास ट्रक खराब हो गया।
फिर क्या था कुछ देर में ही देखते देखते दोनों तरफ जाम लग गया और रात भर जाम में लोग फंसे रहे। शनिवार की सुबह भी जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लगी रही। आवागमन बहाल कराने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
बताते हैं कि अर्धरात्रि में राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहा से आगे एक निजी क्लीनिक के पास ओवरलोड गिट्टी लदा एक ट्रक खराब हो गया। इससे जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
जाम में मरीज लेकर जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने पहले एंबुलेंस को निकलवाया और फिर खराब ट्रक को किनारे करवा कर आवागमन बहाल कराया।
घंटों जाम में फंसे होने से लोग परेशान हो गए थे। सलखन प्रतिनिधि के अनुसार सलखन कस्बे में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बालू लदा ट्रक खराब हो गया।
इससे सड़क पर वनवे हो गया। एक तरफ से वाहनों के गुजरने से जाम की स्थित उत्पन्न हो गई। सायं चार बजे तक आवागमन पूरी तरह से बहाल नहीं हो सका था। बता दें कि वाराणसी-शक्तिनगर के चौड़ीकरण का निर्माण कार्य हो रहा है। सड़क के दोनों तरफ गड्ढा खोदे जाने से जाम लग रहा है।