फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jain Samaj's Paryushan festival begins

जैन समाज का पर्यूषण पर्व शुरू, हुआ पूजा पाठ

Sat, 04 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jain Samaj's Paryushan festival begins
सोनभद्र। जैन समाज का महत्वपूर्ण पर्यूषण पर्व शनिवार से शुरू हो गया है। भाद्रपद मास से प्रारंभ होने वाला यह पर्व श्वेताम्बर जैन समाज के लोगों द्वारा आठ दिनों तक मनाया जाएगा। उक्त पर्व के अवसर पर दिल्ली से पधारे जैन श्रावक नंदकिशोर एवं सुनील जैन जिला मुख्यालय स्थित जैन साधना भवन में आठ दिनों तक प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के प्रवचन में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं कंस वध से सम्बंधित विषयों पर प्रकाश डालते हुए योग योगेश्वर श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कहाकि श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला समाज को उचित दिशा प्रदान करने के लिए की गयी थी। उन्होंने कंस वध का वर्णन करते हुए कहाकि कि प्रभु ने यह संदेश भी दिया है कि पाप करने वाले का सर्वनाश करने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। हर्ष अग्रवाल ने बताया कि यह जप, तप एवं आत्म शुद्धि का पर्व है। जिसे श्वेतांबर जैन समाज के लोग आठ दिनों तक मनाते हैं। जैन धर्मावलंबी इस पर्व पर अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य एवं अपरिग्रह का पालन करते हैं। श्रावक आत्मचिंतन एवं आत्मसंवाद से ईश्वर की कृपा प्राप्त कर स्वयं का जीवन सुधार का प्रयास करते हैं। इस मौके पर पवन जैन, हर्ष जैन, विमल जैन, धर्मराज जैन, रामेश्वर जैन, विजय जैन, संजय जैन, राकेश जैन, पृथ्वी जैन, देवराज जैन, मनोज जैन सहित जैन समाज की महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed