फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jailed Avinash incurring Rngdari

जेल में बंद अविनाश वसूल रहा रंगदारी

Thu, 30 Jul 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 30 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Jailed Avinash incurring Rngdari
 मिर्जापुर जिला कारागार में निरुद्ध शूटर अविनाश यादव मोबाइल फोन के जरिये व्यापारियों से रंगदारी वसूल रहा है। यह काम वह अपने गुर्गों से करा रहा है। अविनाश की बीवी रीना यादव, ससुर समेत पांच लोगों के खातों में रंगदारी के करीब ढाई लाख रुपये जमा हुए हैं। इसका खुलासा धोखाधड़ी के केस की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर जयलाल ने किया है। उन्हाेंने पिछले सप्ताह सदर कोतवाली में धारा 386 केे तहत अविनाश के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली में 28 अप्रैल को घोरावल कोतवाली के तत्कालीन इंचार्ज भारत भूषण तिवारी ने किशन सोनकर निवासी राबर्ट्सगंज के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इसकी विवेचना सब इंस्पेक्टर जयलाल कर रहे हैं। विवेचक के मुताबिक सर्विलांस की मदद से पता चला कि मिर्जापुर जिला कारागार में हत्या समेत अन्य धाराओं में निरुद्ध अनपरा थानाक्षेत्र के परासी गांव निवासी शूटर अविनाश यादव विभिन्न नंबरों से बाहर रहने वाले अपने गुर्गों से बात कर उनसे अपराध करा रहा है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि अविनाश अपने गुर्गों के माध्यम से जिले के कई व्यापारियों को धमकी देकर उनसे रंगदारी वसूल रहा है। अब तक अविनाश के गुर्गे व्यापारियों से करीब दो लाख साठ हजार रुपये वसूल चुके हैं। अविनाश वसूली गई रकम को पत्नी और रिश्तेदारों के खाते में जमा करा रहा है। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि अविनाश की पत्नी रीना के खाते में  89 हजार रुपये जमा कराया गया है। पुलिस ने सवाल उठाया है कि अविनाश जेल में है तो इतनी बड़ी रकम रीना के खाते में कैसे और कहां से आई? इसी तरह उसके ससुर प्रकाश सिंह, दोस्त अमित सिंह, गर्ल फ्रेंड और एक अधिवक्ता के खाते में रुपया जमा किया गया है। एसपी का कहना है कि मिर्जापुर जेल के अंदर से अविनाश यादव अपने गुर्गों से बातचीत कर उनके माध्यम से समाज में भय व्याप्त करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन उसकी मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed