फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jai Singh President, Rajesh Kumar becomes General Secretary

जय सिंह अध्यक्ष, राजेश कुमार बने महामंत्री

Mon, 30 Dec 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jai Singh President, Rajesh Kumar becomes General Secretary
घोरावल। तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव सोमवार को सकुशल संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद के लिए जय सिंह व प्रमोद कुमार में रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें जय सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 10 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत सात पदों पर एक एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं एल्डर कमेटी के चेयरमैन आदिनाथ मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जय सिंह एवं प्रमोद कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रथम) के लिए राजेंद्र प्रसाद पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (द्वितीय) पद के लिए इंद्रदेव सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रामचरित्र, महामंत्री पद के लिए राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए रामराज यादव, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) के लिए रामनरेश विश्वकर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए नंदकुमार ओझा ने नामांकन भरा था। अध्यक्ष पद के अलावा शेष पदों के लिए एक-एक नामांकन होने के नाते सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में रोमांचक मुकाबला हुआ। तहसील अधिवक्ता समिति के चुनाव में कुल 72 मतों में से 52 मत पड़े, जबकि एक टेंडर वोट डाला गया। तीन बजे के बाद हुई मतगणना में जय सिंह को 31 वोट मिले, जबकि प्रमोद कुमार को 21 वोट मिले। जय सिंह 10 वोटों से विजयी घोषित हुए। इस मौके पर इनामुलहक अंसारी, रामअनुजधर द्विवेदी, राजेश दूबे, सच्चिदानंद चौबे, अरुण त्रिपाठी, राजबहादुर सिंह, संतोष तिवारी, बिजेंद्र सिंह, रामकिंकर पाठक, प्रफुल्ल शुक्ला, प्रवीण दूबे, संतोष मिश्रा,राजनारायण श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे, रामलाल राही इत्यादि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed