{"_id":"686423f6fb226330ca0297a6","slug":"it-rained-heavily-throughout-the-day-mercury-dropped-by-four-degrees-in-24-hours-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-130639-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पूरे दिन होती रही रिमझिम बारिश, 24 घंटे में चार डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पूरे दिन होती रही रिमझिम बारिश, 24 घंटे में चार डिग्री लुढ़का पारा
विज्ञापन
सुबह से ही शुरू हुई बरसात मंगलवार को पूरे दिन जारी रही। रिमझिम बारिश से 24 घंटे में तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 28.6 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में महज तीन डिग्री का अंतर रहा।
बारिश से नगर की सड़कों पर पानी लगने से राहगीरों को दुश्वारी हुई। हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को भी जलभराव से जूझना पड़ा। उधर, खेती-किसानी के कार्य ने जोर पकड़ लिया है।
बरसात का सिलसिला सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ है। इसके बाद से अनवरत रिमझिम बारिश होती रही। लोगों ने मौसम का भरपूर आनंद उठाया। बच्चे बारिश में भीगकर मस्ती करते रहे। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पूरे दिन में 12 एमएम बरसात दर्ज की गई।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई। नगर के धर्मशाला चौराहा से चंडी तिराहा, मेन चौक की तरफ मार्ग पर पानी लगने से राहगीर परेशान हुए। उत्तर मोहाल में शनि मंदिर के समीप निर्माणाधीन नाले के कारण जलनिकासी अवरुद्ध होने से सड़क पर पानी लगा रहा। नगर पालिका की टीम जगह-जगह पानी निकासी में जुटी रही।