फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation started in the case of mining lease on the land of Government Grant

गवर्नमेंट ग्रांट की भूमि पर खनन पट्टा मामले की जांच शुरू

Mon, 02 Aug 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Investigation started in the case of mining lease on the land of Government Grant
सोनभद्र। जिले में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों को जारी पट्टे की भूमि पर अवैध ढंग से खनन माफिया ने मिलीभगत कर अपने नाम खनन का पट्टा करा लिया है। इसकी शिकायत एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान तक पहुंची है। उन्होंने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे नियमों को ताख पर रखकर खनन पट्टा कराने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

रविवार को ओबरा में बिरसा मुंडा फाउडेंशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की सचिव शांति वर्मा ने एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने आरोप लगाया कि गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट के अंतर्गत एससी-एसटी के भूमिहीन, खेतीहर मजदूरों को आवंटित भूमि का नियम विरुद्ध अंतरण व व्यापारिक उपयोग के लिए पट्टे की भूमि में खनन पट्टा कराकर पुन: आवंटियों को भूमिहीन बना दिया गया है। कहा कि गर्वमेंट ग्रांट की आवंटित भूमि पर पट्टाधारक कृषि कार्य कर सकते हैं। कृषि कार्य के अतिरिक्त किसी अन्य प्रयोजन में उपयोग नहीं कर सकते हैं, लेकिन ओबरा तहसील के ग्राम बिल्ली-मारकुंडी में कई अनुसूचित जाति के पट्टे की भूमि को सामान्य वर्ग के प्रभावशाली लोग अपने दबंगई के दम पर खनन लीज कराकर बड़े पैमाने पर खनन करवा रहे हैं। इस संबंध में एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने कहा कि कृषि कार्य के लिए आवंटित पट्टे पर प्रभाव के बल पर अवैध तरीके से पट्टाधारकों से सहमति लेकर खनन कराने की शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। जरूरत पडने पर राजस्व मंत्री और मुख्यमंत्री को भी मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed