फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation of 33 teachers posted in government colleges begins

राजकीय महाविद्यालयों में तैनात 33 शिक्षकों की जांच शुरू

Fri, 03 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Investigation of 33 teachers posted in government colleges begins
सोनभद्र। जिले के राजकीय महाविद्यालय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में तैनात शिक्षिकों के नियुक्तियों की जांच शुरू हो गई है। इस संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जांच समिति में शामिल सदस्यों की बैठक हुई। इसमें जिले में स्थित चार राजकीय महाविद्यालयों में तैनात 33 शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन के लिए तिथि निर्धारित की गई।
विज्ञापन

योगी सरकार ने परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अभिलेखों की जांच कराने के बाद अब राजकीय महाविद्यालय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में तैनात शिक्षिकों के नियुक्तियों की जांच कराने का फरमान जारी किया है। 26 जून को उच्च शिक्षा के अपर मुख्य सचिव ने डीएम को राजकीय महाविद्यालय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षिकों के अभिलेखों की जांच कराने के लिए पत्र भेजा है। आदेश के क्रम में जिले में भी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम की अध्यक्षता में शिक्षकों के अभिलेखों की जांच करने को लेकर बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed