फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation into the case of demanding money for operation handed over to CMS

Sonebhadra News: ऑपरेशन के लिए पैसे मांगने के मामले की सीएमएस को सौंपी गई जांच

Wed, 09 Oct 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Investigation into the case of demanding money for operation handed over to CMS
मेडिकल काॅलेज से संबद्ध अस्पताल के हड्डी रोग विभाग और ओटी में चिकित्सकों की मनमानी और मरीजों से वसूली की जांच शुरू हो गई है। डीएम के सख्त रुख के बाद प्राचार्य ने मामले की जांच सीएमएस को सौंपी है। पीड़ित के बेहतर उपचार का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि हड्डी विभाग में कम कीमत के पार्ट्स के बदले 40 हजार रुपये न मिलने और उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद जुगैल के जमगल निवासी बाबूलाल के बेटे कृष्ण कुमार का उपचार बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

रविवार की शाम से उपचार बंद होने के कारण मरीज की स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। इस मामले में उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद बुधवार को मरीज को इंजेक्शन दिया गया। हालांकि परिजनों ने ही खुद से ड्रेसिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने दो बार डीएम से मिलकर मामले की गुहार लगाई थी। कुछ अन्य मामलों की भी शिकायत हुई थी। मामले पर डीएम के सख्त रुख को देखते हुए मेडिकल काॅलेज प्राचार्य ने सह आचार्य पर लगे आरोपों की जांच सीएमएस डॉ. बी.सागर को दी है।
सीएमएस ने जांच शुरू भी कर दी है। हालांकि अभी भी पीड़ित को उपचार का एस्टीमेट उपलब्ध नहीं कराया गया है।
----
पार्ट्स के नाम पर लिए 19 हजार, लगाए सिर्फ 10 हजार के स्क्रू
ऑपरेशन के बदले 40 हजार की मांग का मामला अभी थमा नहीं था कि एक नया मामला सामने आया है। हिंदुआरी चौकी क्षेत्र के तिरनाही निवासी राजवेंद्र पुरी ने एक अन्य सह आचार्य पर गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि कुछ दिनों पूर्व उन्हें चोट लगी थी। सोमवार को अस्पताल में भर्ती होने पर कूल्हे के ऑपरेशन की सलाह दी गई। चिकित्सक के जरिए एक प्राइवेट आदमी से संपर्क हुआ। ऑपरेशन पार्ट्स के नाम पर 19 हजार रुपये लिए गए। इसमें 10 हजार ऑनलाइन और दो बार में नौ हजार रुपये नकद लिए गए। एल-टू अस्पताल में मंगलवार को नए ओटी का शुभारंभ तो वह व्यक्ति भी ओटी में मौजूद था। पीड़ित ने कहा कि उससे प्लेट के नाम पर 19 हजार लिए गए, जबकि दो से तीन स्क्रू लगे थे। इसकी बाजार कीमत दस हजार से भी कम है। बताया कि उसे अधिक पैसे की जानकारी हुई तो उसने संबंधित चिकित्सक से संपर्क किया, जो कुछ राशि वापस करने को बोले हैं। जिस प्राइवेट आदमी ने पैसा लिया था, अब वह फोन नहीं उठा रहा है।


मोलभाव का ऑडियो वायरल
जिला अस्पताल की ओटी और एल-2 अस्पताल में मंगलवार से संचालित हड्डी की नई ओटी तक प्राइवेट व्यक्तियों की पहुंच है। कुछ लोगों के संरक्षण में पार्ट्स उपलब्ध कराने वाले ओटी तक पहुंचते हैं। कई मामलों में ये आपरेशन कक्ष में शामिल हाेते हैं। इस बीच एक प्राइवेट व्यक्ति का ऑपरेशन के पैसे का मोलभाव करने का ऑडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed