फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation begins into 14 deaths due to consuming polluted water

प्रदूषित पानी का सेवन करने से 14 लोगों के मौत की जांच शुरू

Wed, 29 Sep 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into 14 deaths due to consuming polluted water
म्योरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेलहत्थी के रजनी टोला में एक बार फिर बुखार, उल्टी-दस्त जैसे लक्षणों से कई मौतों की बात सामने आई है। ग्रामीणों का दावा है कि एक माह के भीतर रजनी टोला और इससे सटी बस्ती में बुखार उल्टी और दस्त से करीब 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में लगभग दस मासूम शामिल बताए जा रहे हैं। मौतों के पीछे प्रदूषित पानी के सेवन को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। डीएम अभिषेक सिंह ने सीएमओ डॉ. नेम सिंह को जांच कराकर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है। इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा को सौंपा है। वहीं मौतों को लेकर स्वास्थ्य महकमा अभी कुछ भी कहने से बच रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बेलहत्थी के कई ग्रामीणों का दावा है कि माह भर में बुखार, उल्टी-दस्त जैसे लक्षणों से राजकुमारी (1) पुत्री राजेंद्र, सुनीता (18) पुत्री रामप्यारे, हीरालाल (42) पुत्र स्व. बलराम, सूरज कुमार (5) पुत्र राजाराम खरवार, बादल कुमार (6) पुत्र बबलू कोल, मोंटी कुमार (1) पुत्री बबलू कोल, ओम प्रकाश (3) पुत्र नाथूराम, अंतलाल (7), प्रकाश यादव (50), श्यामदेव खरवार (6) पुत्र अमरनाथ, दिलीप कुमार (1) पुत्र राजेश, विकास (23) पुत्र सुखलाल, कद्दू कुमार (2) पुत्र गौरी शंकर, बबलू कुमार खरवार (2) पुत्र वंश बहादुर की मौत हो गई है। उनका कहना है कि अभी तक गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने के कारण लोग रिहंद डैम का प्रदूषित पानी पीने को विवश हैं। प्रदूषित का पानी का सेवन कर बीमार हो रहे हैं। यहीं नहीं रजनी टोला में जाने का संपर्क मार्ग नहीं है। आवागमन की व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी मौत हो रही है। जुलाई माह में भी इस गांव के कई ग्रामीणों की बीमारी से मृत्यु हुई थी। इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से ग्रामीणों की तरफ से शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की व्यवस्था नहीं की गई। उधर, बीमारी से कई लोगों की मौतें होने के मामले की जानकारी मिलते ही हुए डीएम ने सीएमओ से रिपोर्ट तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed