फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Intercity went to Varanasi with 19 passengers

Sonebhadra News: पहले दिन 19 यात्री लेकर वाराणसी गई इंटरसिटी

Fri, 10 Nov 2023 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Intercity went to Varanasi with 19 passengers
शक्तिनगर। लंबे इंतजार के बाद शक्तिनगर-वाराणसी इंटरसिटी का परिचालन शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन वाराणसी जाने के लिए 19 यात्रियों ने टिकट लिया। शक्तिनगर से सुबह निर्धारित समय पांच बजे ट्रेन खुली, लेकिन वाराणसी एक घंटा पांच मिनट के विलंब से पहुंची।
विज्ञापन


वाराणसी से ऊर्जांचल (यूपी-एमपी का सीमांचल क्षेत्र) के बीच लंबे संघर्ष के बाद इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ तो यह सेवा क्षेत्र के मुसाफिरों के लिए लाइफ लाइन बन गई। मगर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण व कोरोना के चलते इस ट्रेन का परिचालन करीब तीन वर्ष तक स्थगित रहा। संचालन शुरू करने से पहले रेलवे ने प्रचार प्रसार में कोताही बरता। इसी वजह से बहुतेरे लोगों को ट्रेन चलने की जानकारी नहीं मिल पाई। इंटरसिटी का परिचालन शुरू होने से ऊर्जांचल के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर किया और उम्मीद जताई कि ट्रेन के छूटने व पहुंचने के समय पर रेलवे ध्यान देगा। समय में सुधार व स्थिरता बनी रही तो रेलवे के लिए यह फायदा व मुसाफिरों के सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed