{"_id":"64a059fe20f82ddff4040a66","slug":"instructions-to-issue-charge-sheet-against-bdo-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-379-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बीडीओ के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बीडीओ के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने का निर्देश
विज्ञापन
ओबरा/दुद्धी। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को जिले की तहसीलों में शिकायतों की भरमार रही। रिमझिम बारिश में भीगते पहुंचे लोगों ने अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। ज्यादातर शिकायतें जमीन विवाद, नाली-खड़ंजा निर्माण और जलनिकासी से जुड़ी रहीं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए।
ओबरा में डीएम चंद्र विजय सिंह व एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने शिकायतों को सुनते हुए निस्तारण किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाय। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाय। जिन मामलों का एक या दो दिन के अंदर निस्तारण नहीं होता, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी मौके पर जाकर करें। इस मौके पर नकतवार के पूर्व ग्राम प्रधान ने शिकायती पत्र देकर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी भुगतान न होने की बात कही। डीएम ने मामले में जानकारी ली तो बीडीओ कोन की शिथिलता सामने आई। नाराजगी जताते हुए बीडीओ कोन के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 71 शिकायतें आईं, जिसमें 06 मामले निस्तारित किए गए। इस मौके पर एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सदर तहसील में एडीएम नमांमि गंगे आशुतोष दुबे, एएसपी कालू सिंह, एसडीएम शैलेंद्र मिश्र, तहसीलदार सुनील कुमार की मौजूदगी में 90 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें 12 मामले निस्तारित हुए । तहसील घोरावल में सीडीओ सौरभ गंगवार, एसडीएम रमेश कुमार, सीओ अमित कुमार की मौजूदगी में 105 प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। इसमें 16 का समाधान हुआ। तहसील दुद्धी में एडीएम सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में 49 शिकायतें सुनते हुए तीन का निस्तारण किया गया।