फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Install signage in mining areas, cameras at loading points

Sonebhadra News: खनन क्षेत्रों में लगवाएं साइनेज, लोडिंग प्वाइंट पर कैमरा

Sun, 22 Sep 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Install signage in mining areas, cameras at loading points
अवैध खनन, परिवहन रोकने के लिए शनिवार को डीएम-एसपी ने खनन पट्टाधारकों और क्रशर संचालकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने सभी पट्टा धारकों को अपने क्षेत्रों में साइनेज बोर्ड अनिवार्य रूप से लगवाने और माइन टैग व एमएम-11 के बिना परिवहन न करने की सख्त हिदायत दी।

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी हाल में खनन का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्धारित स्थल पर ही किया जाय। अगर बिना परमिट या फर्जी परमिट के खनन सामग्री से लदा कोई भी वाहन या ओवरलोड वाहन पकड़ा जाता है तो उसके मालिक, चालक और संबंधित क्रशर पट्टाधारक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फार्म-सी, एमएम-11 अगर फर्जी पाया जाता है तो दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाएगा। पासर के माध्यम से गाड़ियों को पास कराने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन व क्रशर क्षेत्रों और लोडिंग प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। जिससे खनन क्षेत्रों की बेहतर ढंग से निगरानी हो सके। डीएम ने क्रशर संचालकों व पट्टा धारकों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान का निर्देश खान अधिकारी को दिया। बैठक में एडीएम सहदेव मिश्र, ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

बिना परमिट परिवहन करते दो ट्रक सीज
सदर कोतवाली पुलिस ने बिना परमिट खनिज पदार्थ का परिवहन कर रहे दो ट्रकों को सीज कर दिया। दोनों के चालक, मालिक और संबंधित क्रशर संचालकों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि खनिज बैरियर पर जांच के दौरान दो ट्रकों को रोककर संयुक्त टीम ने कागजात मांगे तो ट्रक चालक कोई वैध प्रपत्र उपलब्ध नहीं करा सके। खनिज निरीक्षक की तहरीर पर दो ट्रकों को सीज करते हुए चालक, मालिक व क्रशर प्लांट संचालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed