{"_id":"5f1b18898ebc3e63906f1975","slug":"inspaction-sonbhadra-news-vns5377142173","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ ने विंढमगंज रेंज के वन क्षेत्रों का दौरा कर देखा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ ने विंढमगंज रेंज के वन क्षेत्रों का दौरा कर देखा हाल
ढिंमगंज वन रेंज क्षेत्रों में अवैध कटान का जांच करते डीएफओ
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
महुली। विंढमगंज रेंज में वन भूमि पर हरे पेड़ों को काटकर जमीन की जोताई एवं घने जंगलों में बेशकीमती लकड़ियों की अवैध कटान का मामला संज्ञान में आने के बाद डीएफओ रेेेणुकूट एमपी सिंह ने शुक्रवार को मौका मुआयना किया। कहा कि तस्कारों की तलाश कर उनके खिलाफ मुकदमा कराया जाएगा। उन्होनें कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।डीएफएओ ने सुबह नौ बजे सूईचट्टान बीट के ग्राम वन फुलवार में वन भूमि पर लगे हरे पौधों को काटकर जोते गए भूमि को देखा और वहां सुरक्षा खाई खुदवा कर पूरी जमीन पर पौधरोपण कराने की बात कही। उसके बाद बीहड़ वन क्षेत्र करहिया के बासीन में जोते गए जमीन पर विभाग द्वारा कब्जे में लेकर खुदवाया गया सुरक्षा खाई एवं कराये गये पौधरोपण का निरीक्षण किया। दोपहर बाद घिचोरवा वन चौकी क्षेत्र के बगरवा एवं घोड़दाहा नाला के सघन जंगलों में घुसकर बेशकीमती लकड़ियों के अवैध कटान का जायजा लिया। डीएफओ ने बताया कि निरीक्षण में विभिन्न प्रजाति के कटे हुए सत्ताइस पेड़ों के पुराने ठूंठ पाए गए। उन्होंने कई कटे हुए पेड़ के ठूंठ की नाप जोख भी किया। उन्होंने कहा कि नये कटान नहीं मिले। बताया कि पहले कटे हुए पेड़ों को बरामद कर लिया गया है और कई लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की गई है। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण की गई अधिकांश वनभूमि को कब्जे में लेकर उस पर पौधरोपण का काम शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों और चिन्हित लकड़ी तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है और जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।