फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Information given to women entrepreneurs to prepare accounts

महिला उद्यमियों को लेखा-जोखा तैयार करने की दी जानकारी

Mon, 01 Feb 2021 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Information given to women entrepreneurs to prepare accounts
दुद्धी। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़े उद्यमियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को खजुरी कार्यालय सभागार में शुरू हो गया। ब्लॉक मिशन मैनेजर जगदीश चंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक प्रत्यूष त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दिसंबर 2020 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़े 767 उद्यमियों में से 30 उद्यमियों का समूह बनाकर सोमवार से प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू किया गया। तीन दिन के प्रशिक्षण के दौरान महिला उद्यमियों को लेखा-जोखा रखने, उद्यम चलाने के तरीके तथा ग्राहक से बात करने के तौर तरीकों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रबंधक ने उद्यमियों का हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान ब्लॉक मिशन मैनेजर जगदीश चंद्र ने प्रतिभागियों से सवाल पूछ कर उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। प्रशिक्षण शिविर में उद्यमी मीरा देवी, शशिकांत, नंदलाल, आकाश यादव, काजल सिंह, अंजनी कुमारी, रामकिशुन आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed