फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Information about new technologies to prevent cyber attacks

Sonebhadra News: साइबर हमलों से बचाव के लिए नई तकनीकों की दी जानकारी

Thu, 06 Mar 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Information about new technologies to prevent cyber attacks
चुर्क। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे ईपीएआईएनएस (ईपेंस) 2025 का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन सपोर्ट वेक्टर मशीन (एसवीएम),आईओटी सुरक्षा पर चर्चा हुई। इसमें साइबर हमलों से बचाने के लिए नवीनतम सुरक्षा उपायों और तकनीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत एमएनएनआईटी इलाहाबाद के डॉ. दीपक गुप्ता के व्याख्यान से हुई। उन्होंने एसवीएम और इसके अनुप्रयोगों के पीछे गणितीय अवधारणाएं विषय पर प्रकाश डाला। एसवीएम के वर्गीकरण और पुनरग्राहीकरण में उपयोग समझाते हुए बताया कि यह तकनीक मशीन लर्निंग में कितनी प्रभावी है। दूसरे सत्र में डॉ. इंदु दोहरे ने आईओटी सुरक्षा पर व्याख्यान दिया। इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) उपकरणों की बढ़ती संख्या और उनसे जुड़े सुरक्षा खतरों पर चर्चा की।
विज्ञापन

संक्षिप्त विवरण सह-समन्वयक आशीष रंजन मिश्रा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अमोद कुमार तिवारी, समन्वयक डॉ. अनुराग सेवक, डॉ. मनेजर यादव और सह-समन्वयक कल्पना सिंह, आशीष ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। मुख्य अतिथि डॉ. डीके त्रिपाठी की उपस्थिति में स्टूडेंट वॉलंटियर्स को प्रमाणपत्र दिया गया। इस अवसर पर डॉ. अभिनव गुप्ता और डॉ. पीके वर्मा, राम ईश्वर वैस, डॉ. अरविंद कुमार तिवारी, नवनीत उपाध्याय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed