फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Indian Kurmi Kshatriya Mahasabha performed at Collectorate

भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Indian Kurmi Kshatriya Mahasabha performed at Collectorate
सोनभद्र। भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर द्वितीय अपर सचिव अमर सिंह की सेवा समाप्ति के आदेश वापस लेने की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत सिंह ने कहा कि बिना किसी आरोप-प्रत्यारोप के उनको पद मुक्त करना अन्याय है। जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। सभी ने अमर सिंह की बर्खास्तगी वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष विनोद सिन्हा ने कहा कि समाज के प्रति सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। कांग्रेस छात्र संगठन के नेशनल कोऑर्डिनेटर विवेक सिंह पटेल, अपना दल कृष्णा गुट के जिलाध्यक्ष सीडी सिंह पटेल, जिलासचिव विजय सिंह व मंडल महासचिव ओम प्रकाश पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश सरकार की नीति व नियत दोनों जनता के विपरीत हैं और गलत तरीके से अधिकारीयों को बर्खास्त किया जाना अन्याय हैं। किसान क्रान्ति सेना के जिलाध्यक्ष देशराज पटेल, सपा छात्र सभा के जिलासचिव पवन पटेल व विजय पटेल ने कहा कि इनकी बर्खास्त को जल्द से जल्द वापसी लें, नहीं तो वृहद आंदोलन होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर सपा के जिलासचिव रामेश्वर पटेल, शुभम पटेल, मुकेश पटेल, रोहत पटेल, केडी सिंह, विक्रम पटेल, अमित सिंह पटेल, अभिषेक पटेल, दिनेश पटेल, आशुतोष पटेल,मिन्टू सिंह, अरविन्द सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed