फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   India pledged to protect Mother

भारत माता की रक्षा का संकल्प

Sun, 22 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 22 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
India pledged to protect Mother
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा पर जिले के विभिन्न इलाकों में पथ संचलन निकाला और ध्वज वंदना की। इस मौके पर गोष्ठी कर भारत माता की रक्षा का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया गया।
विज्ञापन


ओबरा में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर आठ स्थित मैदान से नगर के प्रमुख मार्गों पर जयघोष के साथ पथ संचलन निकाला। बौद्धिक प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद बरनवाल ने कार्यकर्ताओं को बौद्धिक ज्ञान दिया।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि वर्ष प्रतिपदा के दिन ही संघ के संस्थापक डा. केशव बलराम हेडगेवार का जन्म, श्रीराम का राज्याभिषेेक, धर्मराज युधिष्ठिर का राजतिलक, आर्य समाज की स्थापना, विक्रमी संवत का शुभारंभ, सिक्खों को द्वितीय गुरु अंगद का जन्म सिंधी समाज के संत झूले लाल का जन्म आज के ही दिन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसलिए आज का दिन पावन पर्व के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारत माता की रक्षा करने लिए सदैव तत्पर रहते हुए देश को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

पथ संचलन के दौरान सुभाष तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की। इस मौके पर हरिशंकर, डा सुरेश मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी, दीपेश दीक्षित, ओमप्रकाश, देवेन्द्र शास्त्री, श्रीकांत सिंह, विजय शंकर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।


उधर, घोरावल में कार्यकर्ताओं ने विहिप के पूर्व विभाग मंत्री ओमप्रकाश दूबे की अगुवाई में पथ संचलन निकाला। इस मौके पर गणेश देव पांडेय, धनंजय, परशुराम गिरि, रमेश राम पांडेय, कृष्ण कुमार सिंह, अशोक अग्रहरि, रमेश शर्मा, लोलारक बैसवार, श्रवण कुमार, पारस, राजीव, नंदलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed