फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   India has to be made world guru in sports also: Ramdutt Chakradhar

खेलों में भी भारत को बनाना है विश्व गुरु : रामदत्त चक्रधर

Fri, 30 Dec 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
India has to be made world guru in sports also: Ramdutt Chakradhar
सेवा समर्पण संस्थान के सेवाकुंज आश्रम कारीडांड में शुक्रवार को 23वें राष्ट्रीय वनवासी खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। महोत्सव में नेपाल और अंडमान समेत देश के विभिन्न राज्यों की 30 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र खराड़ी व आरएसएस के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर रहे। अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपनी टीम के साथ मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। मशाल जलाकर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कारीडांड़ के रानी दुर्गावती धनुर्विद्या स्टेडियम में हुए उद्घाटन समारोह में विभिन्न प्रांतों से आए खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। सभा में आरएसएस के सह सर कार्यवाह रामदत्त ने कहा कि भारत ने हमेशा दुनिया को दिशा दी है। भारत को हर तकनीक के साथ खेल में भी जगतगुरु बनना है। खिलाड़ियों की हौसलाफजाई करते हुए उन्हें मेजर ध्यान चंद्र, गोपीचंद, पीवी सिंधु, साइना नेहवाल जैसे अन्य खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों थ्री सी (क्रेज, कैरेक्टर, कॉफिडेंस) और थ्री एच (हेल्थ, हेड, हर्ट) का मंत्र बताते हुए इसे मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हर क्षेत्र में कार्य कर रहा है। खेलकूद के माध्यम से खिलाड़ियों में शारीरिक और बौद्धिक क्षमता के साथ सांस्कृतिक विकास होता है। खिलाड़ियों के लिए मेजर ध्यानचंद विवि का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यक्रम में वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र खराड़ी, महामंत्री योगेश बापट, समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गोंड, , राज्यसभा सांसद रामशकल, बाबा कुंदन दास महराज, सतेंद्र, डॉ एचके नागू, सेक्रेट्री नेपाल प्रेम तुलांग आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. वीर अभिमन्यु सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर किया हिस्सा
राष्ट्रीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में इन अतिथियों की मौजूदगी रही। अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग, प्रांत प्रचारक रमेश, राष्ट्रीय खेलकूद प्रमुख वनवासी कल्याण आश्रम फूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed