फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Independence week will start from today, there will be various programs

आज से शुरू होगा स्वतंत्रता सप्ताह, होंगे विविध कार्यक्रम

Wed, 10 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Independence week will start from today, there will be various programs
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : SONBHADRA
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सप्ताह की शुरुआत 11 अगस्त से होगी। इसकी तैयारियों में जिला प्रशासन जोर-शोर से जुटा है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बैठक कर इसकी तैयारियों की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को पूरे मनोयोग से लगकर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर वर्ष भर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में गरिमामयी ढंग से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह और 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम होगा। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना और स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव जगाना है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान सरकारी कार्यालय भवनों, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर तिरंगा लाइटिंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। कहा कि विद्यालयों से प्रभात फेरियां भी निकाली जाएं। स्वतंत्रता दिवस पर अधिकाधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संस्थाओं समूहों और व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया जाए। डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान लोग अपने-अपने घरों पर फहराए गए तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया और संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के सेल्फी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, डीएफओ संजीव सिंह, एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, एसडीएम सदर रमेश कुमार, डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीपीआरओ विशाल सिंह, डीएसओ गौरीशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed