फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Increased vigilance in Containment Zone

कंटेनमेंट जोन में बढ़ाई गई सतर्कता

Thu, 30 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Increased vigilance in Containment Zone
सोनभद्र। जिले में कोराना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। साथ ही कंटेनमेंट जोन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज नगर में फोर्स के साथ एसडीएम यमुना धर चौहान, सीओ राजकुमार त्रिपाठी कंटेंटमेंट जोन में भ्रमण कर जायजा लेते रहे। कंटेंटमेंट एरिया को छोड़ शेष क्षेत्रों में दोनों पटरियों की दुकानें सुबह नौ से रात आठ बजे तक खुली रही। हालांकि प्रदेश सरकार की तरफ से लागू शनिवार-रविवार के साप्ताहिक लाकडाउन जिले भर में लागू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दूकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कोविड-19 के रोकथाम के लिए डीएम एस. राजलिंगम ने 18 से 25 जुलाई तक चोपन के छोड़कर सभी नगरीय क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील करने का निर्देश दिए थे। हालांकि व्यापारियों की मांग पर 27 जुलाई से एक दिन बायीं पटरी तो एक दिन दायीं पटरी की दुकानों को खोलने की रोस्टर व्यवस्था लागू की गई थी। इसी बीच बकरीद और रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बुधवार को रोस्टर व्यवस्था खत्म कर सामान्य व्यवस्था लागू कर दिया गया। कंटेनमेंट जोन से इतर इलाकों में दुकानें खोलने पर लागू रोस्टर प्रणाली निरस्त कर दी गई है। सिर्फ कंटेनमेंट जोन एरिया ही सील की गई है। बृहस्पतिवार को राबटर्सगंज के ब्रह्मनगर, इमरती कालोनी, रोडवेज महाल कंटेनमेंट जोन में अधिकारी और पुलिस भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील करती रही। वहीं सीओ राजकुमार त्रिपाठी और कोतवाल अंजनी कुमार राय की देख्ररेख में बढ़ौली चौक, मेन चौक, धर्मशाला चौक समेत अन्य जगहों पर पुलिस कर्मियों ने दो पहिया वाहनों को रोक कर उस पर सवार लोग फेस मास्क पहने है या नहीं इसकी चेकिंग करने में जुटे रहे। फेेस मास्क न पहनने के आरोप में दर्जन भर से अधिक लोगों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed