{"_id":"5ec7f9238ebc3e906f64b372","slug":"increased-vigil-in-ghoraval-due-to-getting-corona-positive-in-ramadiha-sonbhadra-news-vns526160855","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमडीहा में कोरोना पाजिटिव मिलने से घोरावल में बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमडीहा में कोरोना पाजिटिव मिलने से घोरावल में बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
घोरावल। मध्य प्रदेश के रमडीहा गांव में कोरोना पॉजिटिव सात मरीज मिलने से जिले के सीमा से सटे घोरावल कस्बा व आसपास गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लोगों से घरों में रहने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
जिले के घोरावल तहसील से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के चितरंगी तहसील क्षेत्र के रमडीहा गांव निवासी एक व्यक्ति 18 मई को कोरोना पॉजिटिव मिला था। वह मुंबई से आया था। रमडीहा में उसके संपर्क में रहे छह और लोगों की रिपोर्ट वृहस्पतिवार को पॉजिटिव आने से सोनभद्र के घोरावल व जुगैल क्षेत्र के लोग सकते में है। लोगों का कहना है कि मध्य प्रदेश के चितरंगी तहसील क्षेत्र के कई गांवों के लोग अनाज बेचने और जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए घोरावल नगर आते हैं। लाकडाउन के दौरान भी मध्य प्रदेश की तरफ से तमाम लोग कस्बे में आए हैं। इस बीच घोरावल कस्बे के शिल्पी गांव में एक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार की शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेज दिया। घोरावल सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि कंट्रोल रूम से आए निर्देश के अनुसार शिल्पी गांव में एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम भेजी गई थी। वहां चार लोगों की जांच की गई। जांच में एक व्यक्ति की तबियत खराब मिली, जिसे वहां से घोरावल आश्रम पद्धति विद्यालय लाया गया और यहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।